तुम बिन 2 एक हिंदी रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन और लेखन अनुभव सिन्हा द्वारा किया गया है।यह फिल्म 2001 में आई फिल्म तुम बिन का सीक्वल है, इस फिल्म का निर्माण टीसीरिज बैनर के तहत भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने किया है। तुम बिन 2 सिनेमाघरों में 18 नवंबर 2016 में रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है तरन (नेहा शर्मा) से जो स्कॉटलैंड में एक स्कीइंग एक्सीडेंट में अपने होने वाले पति अमर (आशिम गुलाटी) को खो देती है। 8 महीने गुज़र जाते हैं लेकिन तरन, अमर को नहीं भूल पाती। फिर उसकी ज़िन्दगी में आदित्य सील आता है और धीरे धीरे तरन से उसे प्यार भी होने लगता है..जानते हैं क्यों..क्योंकि प्यार रीज़नेबल नहीं होता..बस हो जाता है।