X
होम टॉप-लिस्ट

3000 एकड़ में फैला अनंत मुकेश अंबानी के वंतारा पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र के अंदर क्या है?

Author Sandhya Yadav | Published: Thursday, February 29, 2024, 01:41 PM [IST]

अनंत अंबानी का 'वंतारा' पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वन्यजीव संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह केंद्र घायल और अनाथ जानवरों को दूसरा जीवन प्रदान करता है और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हम आपको बताएंगें के इस भारत के इस सबसे बड़े निजी पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र के अंदर पशुओं के लिए क्या काम होते हैं।


cover image

Table of content

India largest private animal rescue and rehabilitation center

'वंतारा' रिलायंस इंडस्ट्रीज का वन्यजीव संरक्षण पहल है, इसका नाम संस्कृत शब्द "वंतर" से लिया गया है, जिसका अर्थ है "वन"। यह भारत का सबसे बड़ा निजी पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र है। यह केंद्र वन विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करता है। बता दें यह केंद्र पर्यटकों के लिए नहीं खुला है।   

Number of animals and birds of Vantara

गुजरात में रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के हरे-भरे ग्रीन बेल्ट के भीतर इस 3000 एकड़ में फैले वंतारा में 200 से अधिक हाथी, 1000 मगरमच्छ, 500 से अधिक अलग अलग किस्म के पक्षी, 100 से अधिक स्तनधारी पशु और 50 से अधिक सरीसृप हैं, और इन सभी पशु पक्षियों के लिए यहाँ 24/7, हर प्रकार की सेवा उपलब्ध है।  

vantara purpose

अनंत मुकेश अंबानी का 'वंतारा' पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र में घायल, अनाथ, या अवैध शिकार के शिकार जानवरों को बचाना, पुनर्वास करना और उन्हें वापस जंगल में छोड़ना एक मात्र उद्देश्य है। यहाँ विभिन्न प्रकार के जानवरों के लिए अलग-अलग आवास की सुविधा है, हाथी, बाघ, तेंदुए, भालू, हिरण, गाय, बंदर, पक्षी, और सरीसृपों के लिए विशेष आवास उपलब्ध है।   

vantara services

इस बड़े एरिया में फैले वंतारा में आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाएं हफ्ते के 7 दिन और 24 घंटे तक चलती हैं, पशु चिकित्सा देखभाल, पशुओं की सर्जरी, और जानवर रोगी की देखभाल बेहद सुचारु और सरल रूप से संपन्न होती है। और इन सेवाओं के लिए यहाँ पशुओं के लिए उच्च कोटि के पशु चिकत्सक भी उपलब्ध हैं।  

Vantara training and educational programs

पशुओं की सेवा और सुविधा के अलावा वंतारा प्रशिक्षण और शिक्षा जैसे कार्यक्रम भी चलता है जिसका केंद्र बिंदु वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है, और इसके लिए कार्यशालाएं और शैक्षिक कार्यक्रमों का समय समय पर चलाया जाता है। जिससे लोगों के बीच इन पशुओं के प्रति प्रेम की भावना विकसित हो, और इनके शिकार पर रोक लगाया जा सके।   

Vantara Research and Development

इस पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र में लगातार अनुसंधान और विकास किया जा रहा है, जिससे वन्यजीवों की आबादी की निगरानी भली प्रकार से किया जा सके, ​​और उनकी सुरक्षा के लिए नयीं रणनीतियों का विकास हो सके, इस प्रकार कई लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित करने के आकड़ों में बढ़ोत्तरी होगी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+