द वाई एक हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गिरीदेवा राज द्वारा किया गया है। बता दे गिरीदेवा रॉक एक कन्नड़ निर्देशक हैं जो इस फिल्म के साथ अपनी शुरुवात हिंदी सिनेमा में किये हैं। फिल्म, मधु जी एम द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में लेओनीला डिसूज़ा, युवान हरीहरण, कमल कुमार और अभिनव किरण मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं।
कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है, एक कपल से जो एक दूसरे से शादी कर अपनी नयी दुनिया बसाने एक बंगले में आते हैं, बंगले में लड़की के साथ अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जिसे वह बया नहीं कर सकती है, क्योंकि वह गूंगी है, और उसका पति यह मानने के लिए तैयार नहीं होता,के उस घर में कुछ अजीब है। बंगले में जितने नौकर आते हैं वह डर के मारे भाग जाते हैं। पत्नी की न बोल पाने का भी एक रहस्य है जिसे आप फिल्म में देख कर चकित रह जायेंगें।