X
होम टॉप-लिस्ट

रुला देने वाले आखिरी सीन, आँखों में आंसू लिए सिनेमाहॉल से निकले दर्शक

Author Sandhya Yadav | Published: Friday, February 21, 2025, 11:35 AM [IST]

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनके आखिरी सीन दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ गए। इन सीन्स को देखकर दर्शक भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यहां कुछ ऐसी ही फिल्मों का जिक्र किया गया है, तो चलिए जानते हैं...


cover image

Table of content

छावा

छावा: हाल ही रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म का आखिरी सीन बेहद ही भावुक कर देने वाला है। इसमें छत्रपति संभाजी महाराज को औरंगजेब के आदेश पर बेरहमी से प्रताड़ित किया जाता है और उनकी हत्या कर दी जाती है। इस सीन को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं।

शेरशाह

शेरशाह: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बेस्ड थी। इस फिल्म का भी आखिरी सीन बेहद ही भावुक कर देने वाला था। इसमें कैप्टन विक्रम बत्रा युद्ध में शहीद हो जाते हैं और उनकी प्रेमिका डिंपल उनकी यादों में खोई रहती है। इस सीन को देखकर दर्शकों की आंखें भर आती हैं।

सम्राट पृथ्‍वीराज

सम्राट पृथ्वीराज: अक्षय कुमार की यह फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बनाया गया है। फिल्म के आखिरी सीन में पृथ्वीराज चौहान को मुहम्मद गोरी द्वारा बंदी बना लिया जाता है और उन्हें अंधा कर दिया जाता है। इसके बाद उन्हें मृत्युदंड दिया जाता है। इस सीन को देखकर दर्शकों का दिल टूट जाता है।

तानाजी-द अनसंग वैरीयर

तान्हाजी: इस फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया है। इस फिल्म का आखिरी सीन दर्शक को बेहद ही भावुक कर देने वाला है। इसमें तानाजी मालुसरे कोंढाणा किले को जीतने के बाद वीरगति को प्राप्त होते हैं। इस सीन को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं।

केसरी

केसरी: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' 1897 में सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। यह लड़ाई ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख सैनिकों और 10,000 अफगान आक्रमणकारियों के बीच हुई थी। युद्ध में बुरी तरह घायल होने के बाद, हवलदार ईशर सिंह (अक्षय कुमार) अकेले ही अफगान सेना का सामना करते हैं। वह अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों से लड़ते हैं और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाते हैं। अंत में, वह वीरगति को प्राप्त होते हैं, लेकिन उनकी वीरता की कहानी हमेशा के लिए अमर हो जाती है।

बाहुबली

बाहुबली: प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म का आखिरी सीन बेहद ही भावुक कर देने वाला है, इसमें बाहुबली अपने ही मामा के द्वारा मारा जाता है, जिसके बाद भी वह अपनी महेशमति राज्य की ओर निष्ठा व्यक्त करके अपने प्राणों की आहुति ख़ुशी ख़ुशी दे देता है। इस सीन को देखकर दर्शक भावुक हो जाते हैं।

पद्मावत

पद्मावत: इस फिल्म के अंत में, जब अलाउद्दीन खिलजी रानी पद्मावती को कब्जे में लेने के लिए आ जाता है, तो रानी अपने सम्मान और आदर्शों की रक्षा के लिए 'जौहर' करने का निर्णय लेती है। वह अपने साथियों के साथ आग में कूदकर आत्महत्या कर लेती है, ताकि वह खिलजी के हाथों में न आ सके। इस सीन को देख सभी दर्शकों के आँखों में आँसू आ गए थे। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+