दि एक्सपोज वर्ष 2014 में आई एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है.इसका निर्देशन अनंत महादेवन और सह-निर्माण विपिन रेशमियां ने किया है। फिल्म में हिमेश रेशमियां, जोया अफरोज और सोनाली राउत मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे, इसके अलावा फ़िल्ममे यो यो हनी सिंह विलेन की भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म 16 मई 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बेहद सराहा गया था।
फिल्म की कहानी
दि एक्सपोज फिल्म की कहानी दो इंडस्ट्री की खूबसूरत हिरोइनों के इर्द गिर्द घूमती है। चांदनी (जोया अफरोज) और ज़ारा (सोनाली रनौत) दोनों 60 के दशक की दो मशहूर अदाकाराएं हैं। दोनों के बीच एक दूसरे से आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा हमेशा से ही रहती है। दोनों चाहती हैं कि बड़े बैनर और बड़े निर्देशकों की फिल्में उनके हिस्से में आएं। ये प्रतिस्पर्धा दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जाती है। लेकिन एक दिन रहस्यमय परिस्थियों में ज़ारा का कत्ल हो जाता है। इस कत्ल को लेकर पुलिस छानबीन शुरु करती है और इस दौरान शक की सूइयां चांदनी से लेकर इंडस्ट्री के कई बड़े सेलिब्रिटीज की तरफ घूमती है। इस शक के घेरे में रवि कुमार (हिमेश रेशमिया) भी आते हैं जो कि पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर एक्टिंग में आए हैं। छानबीन के दौरान क्या क्या बातें सामने आती हैं और आखिर ज़ारा का कत्ल किया किसने इन बातों पर से परदा उठाने के लिए आपको दि एक्सपोज फिल्म देखने नजदीकी सिनेमाहॉल जाना होगा।