X
द वैक्सीन वॉर
Drama | 28 Sep 2023 |
Hindi

द वैक्सीन वॉर कहानी

द वैक्सीन वॉर एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा किया गया है, फिल्म के निर्माता पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल है।  बता दें विवेक रंजन अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स भी निर्देशित की थी।
इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 9 सितम्बर को रिवील किया गया है। 

कहानी 
इस फिल्म की कहानी शुरू होती ह्यै सबसे भयावह करोना काल से, जहाँ 1 जनवरी 2020 को, जब पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा होता है, उसी दौरान ICMR महानिदेशक बलराम भार्गव को एक ऐसे वायरस के बारे में पता चलता है जिसका मरीज चीन के वुहान में पाया गया था। 
और देखते ही देखते बस कुछ ही महीनों में यह वायरस चीन से पूरे विश्व भर में फ़ैल जाता है। और इसी के साथ शुरू होती है कोरोना जैसी महामारी।  

इस भयावह महामारी से निपटने के लिए ICMR के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव को कोविड-19 के खिलाफ भारत का पहला टीका विकसित करने का काम सौंपा जाता है। अपनी पूरी टीम के साथ वो इस मिशन में लग जाते हैं। ये फिल्म वैश्विक महामारी के दौरान वैक्सीन बनाने की जटिलताओं को प्रभावी ढंग से दिखाती है। 

वहीं, वैज्ञानिकों की भावनाओं और बलिदान को भी साथ जोड़ती है। लेकिन क्या कोई कहानी बिना विलेन के चल सकती है? जी हाँ इस फिल्म की कहानी में कई बाहरी और अंदरूनी ताकतें भारत को अपना स्वदेशी वैक्सीन बनाने से रोकना चाहती थी। जिन्होंने वैक्सीन के विरोध में एजेंडा भी चलाया। वैज्ञानिकों की और देश की उपलब्धि को कम करने के लिए एक निश्चित भारत विरोधी कहानी बनाई। 
लेकिन सभी संघर्षों से लड़ते हुए भारत देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई और सिर्फ भारतीयों को ही नहीं बल्कि कई दूसरे देशों के नागरिकों को भी बचाया। वैक्सीन को लेकर वैज्ञानिकों का जज्बा ही आपको इस फिल्म से लगातार बांधे रखती है। कुल मिलकर क्रोना काल से लेकर वैक्सीन तक का सफर और उसमे आने वाली जटिलाताओं को इस फिल्म की कहानी में अच्छी तरह से पका कर परोसा गया है, जिस कारण आप इस फिल्म के किसी भी पल को मिस नहीं करते हैं।

रिलीज 
यह फिल्म 28 सितम्बर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।   

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+