द फाइनल एग्जिट एक बॉलीवुड हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन ध्वनिल मेहता ने किया है। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अर्चना शास्त्री, रियान मल्होत्रा,इलीना काज़न मुख्य भूमिका मे हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी विद्युत (फैशन फोटोग्राफर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जोकि एक ड्रग एडिक्ट है । इसी नशे के चलते वह इस हद तक पहुंच जाता है कि उसे हैलोसीनेशन यानी भ्रम होने लगता है। वह सच और स्वप्न में फ़र्क नहीं कर पाता। सच और स्वप्न की इस यात्रा मे उसे जीवन मृत्यु के चक्र को भी समझने में मदद मिलती है। मगर फिर भी वह असमंजस में है आखिर सच्चाई है क्या?