द अटैक्स ऑफ़ 26/11 वर्ष 2011 में भारतीय क्राइम फिल्म है, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है। फिल्म द अटैक्स ऑफ़ 26/11वर्ष 2008 में मुंबई पर हुए हमलों पर आधारित है। फिल्म में संजीव जैसवाल ने अजमल कसाब की भूमिका अदा की थी। उदय सिंह निर्देशित फिल्म द अटैक्स ऑफ़ 26/11 में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
फिल्म की कहानी
फिल्म 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' की कहानी नवंबर 2008 में मुंबई में घटी घटना पर आधारित है। फिल्म में नाना पाटेकर, संजीव जैसवाल और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में उस दिन घटी घटनाओं को विस्तार से चित्रित किया गया है जब पाकिस्तान से पूरे 9 आतंकवादी समुंद्र के रास्ते से भारत में प्रवेश करते हैं जिसमें कसाब भी शामिल था। ये 9 आतंकवादी मिलकर अगले 60 घंटो में मुंबई में एक ऐसा आतंकी हमला करते हैं कि पूरी मुंबई शहर दहल जाता है। फिल्म में कई सारे इवेंट्स का उल्लेख किया गया है। फिल्म में मुख्य रुप से अजमल कसाब की जिंदगी को दिखाया गया है। बताया गया है कि किस तरह से अजमल कसाब सहित 8 और आतंकवादी भारत में आते हैं और किस तरह से पुणे की जेल में उन्हें बंद किया जाता है। अभिनय- नाना पाटेकर जैसा कि सभी जानते हैं इस तरह की भूमिकाओं में बेहतरीन एक्टिंग करते हैं। इस बार भी नाना पाटेकर ने अपनी एक्टिंग का एक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साथ ही संजीव जैसवाल जिनकी ये पहली फिल्म है ने भी अपनी पूरी कोशिश की है अजमल कसाब के किरदार में खुद को ढ़ालने की। फिल्म 26/11 से जुड़ी एक-एक घटना को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। कई सीन ऐसे है जिन्हें देखकर आप के रोंगेट भी खड़े हो जाएंगे।