X
थप्‍पड़
Drama | 28 Feb 2020 |
Hindi

थप्‍पड़ कहानी

थप्पड़ एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्‍म में मुख्य भूमिका में फिल्म स्टार तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा है। 

कहानी 
अमृता और विक्रम (पावेल गुलाटी) शादीशुदा कपल हैं और परिवार के बीच अपनी अपर-मिडिल-क्लास ज़िंदगी जी रहे हैं। जहां विक्रम करियर में आगे बढ़ने के सपने देख रहा है और काम में व्यस्त है। वहीं अमृता एक परफेक्ट पत्नी, बहू, बेटी और बहन है। वह क्लासिकल डांसर है और उसके पिता की मानें तो वह इसमें अपना करियर भी बना सकती थी। लेकिन गृहस्थी के लिए वह अपने सपनों को पीछे छोड़ देती है। वह पति की खुशी में ही खुशी ढूंढ़ लेती है.. कि तभी 'थप्पड़' पड़ता है। घर की पार्टी में तमाम मेहमानों के सामने पति के हाथों से एक जोरदार थप्पड़। इस घटना के साथ अमृता ठिठक जाती है। पति, सास, मां, भाई.. सभी सलाह देते हैं कि इस घटना को भूलकर उसे आगे बढ़ना चाहिए, move on करना चाहिए। लेकिन अमृता ऐसा नहीं करती है। वो इस घटना को भूलने से इंकार करती है। पिता हर कदम पर उसके साथ हैं। बेटी के गाल पर पड़े थप्पड़ से वो व्यथित हैं और क्रोधित भी। वह किसी भी प्रकार के घरेलू हिंसा के खिलाफ हैं, भले ही वह एक थप्पड़ क्यों ना हो। दामाद आकर उनसे कहता है- हो गई गलती.. अब मैं क्या करूं? आगे से कभी नहीं होगी। तो पिता कहते हैं- सवाल यह ज्यादा जरूरी है कि ऐसा हुआ क्यों?

 कहानी सिर्फ अमृता की नहीं है। बल्कि अमृता से जुड़ी पांच और औरतों की भी है। तलाकशुदा पड़ोसी (दिया मिर्जा), सास (तन्वी आज़्मी), मां (रत्ना पाठक शाह), वकील नेत्रा जयसिंह (माया सराओ) और अमृता के घर की कामवाली बाई.. ये सभी किरदार कहानी में साथ साथ चलते जाते हैं.. एक अंतर्विरोध के साथ। सभी समाज की पुरुषवादी सोच से घिरी हुई हैं। लेकिन अमृता की लड़ाई इन्हें भी इस सोच से उबरने का मौका और हिम्मत देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+