तेरे नाल लव हो गया वर्ष 2012 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मनदीप कुमार और निर्माण कुमार तौरानी ने किया है। फिल्म में रितेश देशमुख और जिनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वीना मालिक कैमियों करते हुए नजर आये।
कहानी
कहानी की शुरूआत होती है मिनी, जेनेलिया डिसूजा से जो काफी सुंदर है और शहर का हर लड़का मिनी से शादी करना चाहता है। केवल इसलिए नहीं की वो बेहद खूबसूरत है बल्कि इसलिए क्योंकि वह अमिर है और उसके पास कनाडा का पासपोर्ट भी है। स्वभाव से बिंदास रहने वाली मिनी अभी शादी नहीं करना चाहती हैं। लेकिन उसके पिता भट्टी ( टिनू आनंद) अपनी बेटी की शादी जल्द से जल्द करवाना चाहते हैं। वो इसके लिए लड़के भी खोज रहे हैं। लेकिन मिनी भी बहुत चालाक है वह शादी से बच निकलना चाहती है। तभी मिनी की मुलाकात होती है वीरेन यानि रितेश देशमुख से जो मिनी के डैडी की कंपनी में ही नौकरी करता है और उसका कैरेक्टर अच्छा नहीं है। मिनी को भी अपनी शादी को बचाने का बहाना मिल जाता है। अपनी शादी बचाने के लिए वीरेन से मिलकर मिनी अपनी किडनैपिंग प्लान करती है। गायब जल्द ही किडनैप भी हो जाती है। फिर क्या दोनों के बीच लव हो जाता है। किडनैपिंग के दौरान लव होना कोई नई कहानी नहीं है लेकिन रितेश और जेनेलिया ने इस कहानी में जान डाल दी है। फिल्म के पहले हाफ से ज्यादा खास कहानी का सेकंड हाफ लगता है। रितेश और जेनेलिया दोनों ने मजेदार एक्टिंग की है। इस फिल्म का गाना पिया ओ रे पिया पहले ही यूथ को लुभा चुका है। ओम पुरी और टीनू ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। निर्देशक मनदीप ने इस जोड़ी के टैलेंट को और भी अच्छी तरह से बाहर निकाला है।