X
तलाश
Drama | Horror | Psychological | 30 Nov 2012 | U/A |
Hindi

तलाश कहानी

तलाश वर्ष 2012 में रिलीज हुई साइक्लोजिकल हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन रीमा कागती ने किया है। फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, रानी मुखर्जी, राजकुमार राव, नवाजुद्दीन सिद्दकी, विवान भटेना, शरनाज पटेल, शीबा चड्ढा मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म सिनेमाघरों में 30 नवंबर 2012 में रिलीज हुई।

कहानी
फिल्म में आमिर खान ने सुर्जन सिंह शेखावत नाम के पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। जो की मुंबई शहर की सुनसान सड़कों पर रात होते ही अपनी बाईक से चोर-उचक्कों की तलाश में निकलता है। एक दिन सुपरस्टार अरमान कपूर की कार मुंबई में समुंद्र की तरफ जाती है और डूब जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये एक हादसा था लेकिन इंस्पेक्टर सुर्जन सिंह शेखावत (आमिर खान) जो की इस केस की तहकीकात करता है को पता चलता है कि इस हादसे का संबध एक ब्लैकमेलिंक केस है। केस की तहकीकात के दौरान उसकी मुलाकात तेहनूर (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) से होती है जो की एक कॉल गर्ल रोजी (करीना कपूर) का दलाल है। शेखावत को पता चलता है कि रोजी इस उलझे हुए केस की एक टूटू हुई डोर है। इसी केस के दौरान शेखावत अपने अतीत से जुड़े कुछ पहलुओं में भी उलझ जाता है जिसकी वजह से उसकी शादी शुदा जिंदगी प्रभावित होती है। इन्सोम्निया से घिर चुका शेखावत मुंबई की सुनसान सड़कों पर किसी की तलाश में घूमता फिरता है और उसकी पत्नी रौशनी (रानी मुखर्जी) अपने दुख और चिंताओं में घिरी घर पर रहती है। कहानी को पढ़कर आपको यही लगेगा कि ये एक बहुत ही सिंपल कहानी है लेकिन जैसे जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है ये बहुत ही उलझती जाती है जो एक पल को भी आपके दिमाग को टेशन फ्री नहीं होने देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+