स्वातंत्र्य वीर सावरकर एक आगामी बॉलीवुड देशभक्ति ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर द्वारा किया गया है। अभिनेता रणदीप हुड्डा इस फिल्म के टाइटल लीड रोल में नजर आयें हैं। फिल्म में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी यमुनाबाई सावरकर के रोल में दिखाई दी हैं। फिल्म के निर्माता आनंद पंडित और संदीप सिंह है। फिल्म का ट्रेलर 4 मार्च 2024 को जारी किया गया है। यह फिल्म विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित है, जो एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, कवि, वकील, लेखक और इतिहासकार थे।
कहानी
यह फिल्म सावरकर के जीवन पर पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म है, जो फिल्म सावरकर के जन्म से लेकर मृत्यु तक की कहानी को दर्शाती है। फिल्म में ब्रिटिश शासन के खिलाफ सावरकर की लड़ाई, उनके विचारों और उनके कार्यों को दर्शाया जाएगा। इसमें उनके बचपन, शिक्षा, क्रांतिकारी गतिविधियों, कारावास, राजनीतिक जीवन और साहित्यिक कार्यों को शामिल किया जाएगा।
यह फिल्म दर्शकों को सावरकर के जीवन और उनके योगदान को समझने में मदद करेगी।
रिलीज
यह फिल्म 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।