स्टारफिश एक बॉलीवुड रोमांस थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसे अखिलेश जैसवाल द्वारा निर्देशित किया गया है। भूषण कुमार और कृष्णा कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं। खुशाली कुमार, तुषार खन्ना, एहान भट्ट और मिलिंद सोमन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। बता दें इस फिल्म का ट्रेलर 16 नवंबर 2023 को जारी किया गया है। रिलीज डेट यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।