सिंघम वर्ष 2011 में रिलीज हुई एक एक्शन मसाला फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, काजल अग्रवाल, और प्रकाश झा मुख्य भूमिका में नजर आये। यह फिल्म तमिल फिल्म सिंघम का रीमेक है। फिल्म सिनेमाघरों में 22 जुलाई 2011 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बेहद पसंद किया गया।