सिंह साहब द ग्रेट वर्ष 2013 में आई एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका सनी देओल, उर्वशी रौतेला प्रकाश राज, अमृता राव नजर आये थे। कहानी: सरनजीत सिंह (सनी देओल) एक ईमानदार कलेक्टर हैं जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। फिल्म में खलायक बनें बाहुबलि भूदेव (प्रकाश राज) की बहुत सारी कंपनियों को टैक्स ना भरने को जुर्म में सरनजीत सील करवा देता है। भूदेव उसे खरीदने की कोशिश करता है तो सरनजीत उसे चांटा मार देता है। जिसका बदला लेने के लिए भूदेव, सरनजीत को गबन के केस में जेल भिजवा देता है और उसके परिवार को तबाह कर देता है। सरनजीत जेल से बाहर आने के बाद भूदेव से बदला लेता है।