शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी वर्ष 2012 में रिलीज हुई एक रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन बेला भंसाली सहगल ने किया है, फिल्म में फरहा खान, बोमन इरानी, केविन दवे, शम्मी, कुरुष दवे, डेज़ी इरानी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए।
कहानी- फरहाद पस्ताकिया (बोमन ईरानी) एक साफ दिल वाला पारसी बैचलर है जिसकी कभी कोई गर्लफ्रैंड नहीं रही। फरहाद एक लिंगरी सेल्समैन है और उसकी जिंदगी में सिर्फ एक ही महिला रही है और वो है उसकी मां नर्गिस। काम के दौरान ही फरहाद की मुलाकात शिरीन फागुवाला (फराह खान) से होती है और पहली नजर में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन तभी फरहाज की मां नर्गिस को पता चलता है कि फरहाद जिसके प्यार में पागल है वो लड़की नर्गिस की कभी दुश्मन रह चुकी है। और तभी से शुरु होती है फरहाद की जद्दोजहद दो महिलाओं के बीच फंसा फरहाद किस तरह अपनी मां को मनाता है और अपनी शिरीन को पाने में सफल होता है ये पूरा सफर बहुत ही रोमांचक है। बोमने ईरानी ने फरहाद के किरदार में अपनी एक्टिंग की प्रतिभा को पूरी तरह दिखा दिया। आज तक सिर्फ बड़े कलाकारों के साथ सेकेंड लीड में काम करने के बाद पहली बार बोमन ईरानी किसी फिल्म में मेन लीड रोल निभाते नज़र आए। 52 साल की उम्र में भी यंग लवर का किरदार बोमन ईरानी ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से निभाया है।