शिमला मिर्ची एक बॉलीवुड रोमांस कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित की गयी है। इस फिल्म में, हेमा मालिनी, राजकुमार राओ और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में है। ये फिल्म एक माँ-बेटी के बारे में है, जिन्हें एक हे लड़के से प्यार हो जाता है, और फिर शुरू होता है कॉमेडी वाला ड्रामा। फिल्म की कहानी अविनाश यानि कि अवी (राजकुमार राव) से शुरू होती है, जो हमेशा लड़कियों से अपने दिल की बात कहने के मामले में कच्चा रहा है। वो अपने परिवार के साथ एक फैमिली ट्रिप पर शिमला जाता है जहां उसे पहली नज़र में प्यार हो जाता है चुलबुली और बिंदास नैना (राकुल प्रीत सिंह) से। उसके करीब जाने के लिए अवी, नैना के कैफे में नौकरी कर लेता है। चीज़ें अच्छी चल ही रही होती हैं और अवी नैना को एक चिट्ठी लिखता है लेकिन अपना नाम नहीं लिखता है। लेकिन वो चिट्ठी पहुंच जाती है नैना की मां रूकमिणी (हेमा मालिनी) के पास जो अभी भी अपने पति (कंवलजीत सिंह) से अलग होने की की यादों से बाहर आना चाहती है। अविनाश के प्यार को अपने लिए लगाव समझकर, रूकमिणी पीछे की बातें भूलकर अविनाश के साथ ज़िंदगी आगे बढ़ाने की सोचती है। अब इसके बाद ये एक कन्फ्यूजन कैसे पूरी फिल्म को इधर से उधर करेगा यही फिल्म में हंसी के दो चार पल लेकर आता है।