2020 की पहली फिल्म राजकुमार राव - हेमा मालिनी की लव स्टोरी, देखिए शिमला मिर्ची ट्रेलर
राजकुमार राव, हेमा मालिनी, राकुल प्रीत सिंह के लव ट्राएंगल से सजी फिल्म शिमला मिर्ची का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और ये ट्रेलर देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। फिल्म 3 जनवरी 2020 को रिलीज़ हो रही है।
ट्रेलर में राजकुमार राव, शिमला एक सीधे सादे लड़के बने हैं जिसमें आत्मविश्वास की कमी है। उसे राकुल से प्यार होता है लेकिन वो उसे बता नहीं पाता है। इसलिए वो एक चिट्ठी लिखता है।

पर ये चिट्ठी पहुंच जाती है हेमा मालिनी के पास जिन्हें लगता है कि राजकुमार राव को उनसे प्यार है। बस यहीं से सारा क्यूट सा कन्फ्यूजन शुरू होता है। इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि हेमा मालिनी फिल्म में राकुल प्रीत सिंह के मां के किरदार में हैं। फिल्म की शूटिंग, पांच साल पहले शुरू हुई थी। लेकिन फिल्म अब जाकर रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











