X
शहजादा
Action | Comedy | Family | 17 Feb 2023 | U/A |
Hindi

शहजादा कहानी

शहजादा एक आगामी बॉलीवुड एक्शन कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया गया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल में नज़र आयें हैं। यह फिल्म सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक है। कार्तिक और कृति के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी नजर आयें हैं। 

फिल्म का संगीत निर्देशक प्रीतम हैं। 
फिल्म का पहला प्रोमो कार्तिक आर्यन के बर्थडे 22 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 12 जनवरी 2023 को रिलीज हुआ है। 


कहानी 
फिल्म की कहानी शुरू होती है, बच्चों की अदला-बदली से जिसे करता है वाल्मीकि (परेश रावल), वाल्मीकि नहीं चाहता था उसका बच्चा गरीबी में पले इसलिए वह अपने मालिक के तुरंत पैदा हुए बच्चे से अपना बच्चे को बदल देता है, और एक शहजादे की किस्मत अपने बच्चे के नाम लिख देता है। समय बितता है और बंटू (कार्तिक आर्यन) बड़ा होता है, इस दौरान उसके नकली पिता वाल्मीकि ने उसे कभी भी प्यार नहीं दिया, लेकिन जल्द ही एक घटना से उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, जब उसे पता चलता है के वाल्मीकि उसका असली पिता नहीं है। 
बंटू अब सब जानता है, और अपने असली घर एक नौकरी लेकर घुस जाता है, और हर मुश्किल से अपनी माँ और पिता को बचाता है, बिना अपनी असली सच्चाई बताये, लेकिन क्या होगा जब बंटू की असलियत उसके असली माँ-बाप को पता चलेगी, यही इस फिल्म की कहानी का प्लॉट है। 

रिलीज 
पहले यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी लेकिन 16 जुलाई 2022 को इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है और फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज के लिए फाइनल की गयी, लेकिन रिलीज के एक हफ्ते पहले ही फिल्ममेकरों ने इस फिल्म को एक हफ्ते देर यानी की 17 फरवरी 2023 को रिलीज करने का फैसला किया। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+