X
शमशेरा
Action | 22 Jul 2022 | U/A |
Hindi

शमशेरा कहानी

शमशेरा कर्म से डैकेत धर्म से आजाद, आगामी 2022 बॉलीवुड पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म में रनबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिका में नज़र आयेंगे। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। 

कहानी 
1800 के दशक में, फिल्म शमशेरा एक डकैत जनजाति की कहानी और ब्रिटिश शासन के दौरान स्वतंत्रता के लिए उनकी लड़ाई की कहानी को बताती है। एक पिता की विरासत कैसे एक बेटे की नियति बनती है, यही फिल्म 'शमशेरा' की कहानी है। 
इस फिल्म की कहानी की शुरुवात होती है, खमीरन जनजाति से, जो कभी राजपूताना सेना की शान हुआ करते थे। लेकिन जातिगत भेदभाव की कारण पहले उन्हें समाज से किनारे किया गया.. और बाद में उन्हें अंग्रेजों ने धोखे से बंदी बना लिया। कहानी, काज़ा नाम के एक काल्पनिक शहर पर आधारित है, जहां के किले में एक निर्दयी दरोगा शुद्ध सिंह है, जो पूरी खमीरन जनजाति को बंदी और गुलाम बनाता है। शुद्ध सिंह, उन लोगों को बुरी तरह प्रताड़िता करता है। लेकिन जहां गुलामी होती है, वहां जंजीरों को तोड़ने वाला भी पैदा हो ही जाता है। खमेरनों के बीच आता है शमशेरा.. जो गुलामों का सरदार बन जाता है और फिर बनता है अपने कबीले की हिफाज़त करने वाला सबसे बड़ा योद्धा। वह अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए जी-जान से संघर्ष करता है। और उसके बाद ये जिम्मेदारी उठाता है उसका बेटा बल्ली। बल्ली किसी तरह काजा के किले से भाग निकलता है और बाहर अपनी सेना बनाता है। लेकिन क्या बल्ली अपने पिता की तरह ही, अग्रेजों और दरोगा शुद्ध सिंह की सेना के अत्याचार से अपने कबीले के लोगों को आज़ादी दिला पाएगा? इसी कहानी को कहती है ये पीरियड ड्रामा फिल्म शमशेरा। 


 
फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2022 को रिलीज किया गया है।  


 
प्रोडक्शन 
शमशेरा को आधिकारिक तौर पर मई 2018 में यश राज फिल्म्स द्वारा मोशन पोस्टर के साथ लॉन्च किया गया था, जिसमें रणबीर कपूर ने टाइटल कैरेक्टर शमशेरा के रूप में नजर आयें। संजय दत्त को विलन के रूप में और वानी कपूर को महिला लीड के लिए साइन किया गया। अपने रोल के लिए, वानी कपूर ने कथक में ट्रेनिंग ली है। फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी दिसंबर 2018 में शुरू हुई। फिल्म के लिए, फिल्म सिटी, गोरेगांव में एक विशाल किला बनवाया गया था, जिसमें 2 महीने की तैयारी और लगभग 300 मजदूरों का प्रयास शामिल है। सितंबर 2020 में फिल्म की शूटिंग समाप्त हुई।
फिल्म का टीजर 22 जून 2022 को रिलीज किया गया है। 

फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज हुई है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+