संग्राम फिल्म साल 1993 में रिलीज़ हुई थी, जिसका निर्देशन लॉरेंस डिसूज़ा ने किया था। अजय देवगन, करिशमा कपूर, आयशा झुलका और अमरीश पूरी, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आये है।
कहानी
इस फिल्म की कहानी राजा (अजय देवगन), मधु (करिश्मा कपूर) और पल्लवी (आयशा जुल्का) के प्रेम संबधों के इर्द-गिर्द घूमती है।
राजा और मधु कॉलेज में एक साथ पढ़ते है जहाँ नकचढ़ी मधु को राजा सबक सिखाता है, और मधु बाद में राजा के प्यार में पड़ जाती है। राजा को एक मामूली सी लड़की पल्लवी से प्यार हो जाता है।
वहां मधु अपने पापा को राजा के बारे में बताती है, लेकिन मधु के पिता की, राजा के पिता से पुरानी दुश्मनी है, जिसकी वजह से वह मधु से राजा से न मिलने के लिए कहते है।
यहाँ राजा के परिवार वाले पुरानी दुश्मनी को भुला के मधु को अपनाना चाहते थे, जिसके लिए राजा के पिता, मधु के पिता से बात करने के लिए जाते है, आखिरकार दोनों परिवार शादी के लिए मान जाता है।
जब राजा को ये पता चलता है, तो वह मना कर देता है, और पल्लवी से शादी करने चला जाता है। ये सब जानने के बाद, राजा के पिता सूरजभान पल्लवी की झोपड़ी को आग लगा देता है। और पल्लवी को दूर फेंकवा देता है। लेकिन राजा पल्लवी को बचा लेता है, गुस्से से बौखलाया मधु का पिता शमशेर राजा को गोली मारने जाता है लेकिन गोली मधु को लग जाती है, मधु राजा से माफ़ी मांगती है और अपने पिता से लड़ाई खत्म करने को बोलती है।