सैलाब साल 1990 में रिलीज़ हुई एक सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बलराज दीपक विज ने किया है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और आदित्य पंचोली, मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। कहानी इस फिल्म में माधुरी डॉक्टर सुषमा मल्होत्रा की भूमिका में है, जो अपने मरीज़ (आदित्य पंचोली) का इलाज़ कर चुकी है, मरीज़ कृष्णा एक हादसे में अपनी यादाश्त खो चूका है। क्योंकि सुषमा उसकी देखभाल करती है इसलिए कृष्णा को उससे प्यार हो जाता है और वह दोनों शादी कर लेते है। कुछ समय गुजरने के बाद अचानक से दोबारा एक दुर्घटना होती है और कृष्णा को उसके सर पर चोट लगने के वजह से वापस सब याद आजाता है वह अपनी पत्नी को मरने का प्रयास करता है क्योंकि वह ये समझता है के सुषमा ने उसकी बहन को मार डाला है....लेकिन बाद में सच्चाई पता चलने बाद वह बेहद शर्मिंदा होता है और वापस से दोनों एक साथ रहने लगते है।