X
साहो
Action | Thriller | 30 Aug 2019 | U/A |
Hindi

साहो कहानी

साहो एक ऐक्‍शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। बता दें, श्रद्धा ने इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। साहो में प्रभास के साथ नील नितिन मुकेशचंकी पांडेजैकी श्राफमंदिरा बेदी और महेश मांजरेकर भी मुख्य किरदारों में हैं।

साहो हिंदी के अलावा अन्‍य तीन भाषाओं तमिल, मलयालम और तेलुगु में भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग अबु धाबी, रोमानिया, हैदराबाद और मुंबई में हुई है। पहले यह फिल्‍म 15 अगस्‍त 2019 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्‍म के क्‍लैश हाने की डर से इसे अब 30 अगस्‍त को रिलीज किया गया है। फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म सुपर हिट होगी। अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें ऐक्‍शन के साथ ही जबर दस्‍त रोमांस भी दिखाया गया है। 

यह फिल्म 350 करोड़ के बड़े बजट में बनी है। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया, हैदराबाद, मुंबई, अबू धाबी, दुबई, रोमानिया और यूरोप के अन्य हिस्सों में की गई है। फिल्म में एक्शन दृश्यों की शूटिंग के लिए बजट का एक बड़ा हिस्सा खर्च किया गया है। इस फिल्‍म में अंतर्राष्ट्रीय स्टंट कोरियोग्राफर, केनी बेट्स, को एक्शन दृश्यों को कोरियोग्राफ करने के लिए बुलाया गया था।
 

फिल्म में प्रभास के कुछ पानी के नीचे के दृश्य हैं, जिसके लिये उन्‍होंने तैयारी में स्कूबा डाइविंग सीखी थी। फिल्‍म के हिंदी संस्करण के लिये प्रभास ने खुद ही अपनी लाइनें डब की हैं। जबकि श्रद्धा कपूर के डायलॉग्‍स को एक पेशेवर डबिंग कलाकार ने तेलुगु संस्करण डब किया है। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश को नायक के रूप में दिखाया गया है। मंदिरा बेदी, जो छोटे पर्दे पर अपनी ग्रे भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, फिल्म में नकारात्मक भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी
रॉय साम्राज्य की कहानी से फिल्म की शुरुआत होती है। वाजी शहर में बसी 'रॉय ग्रूप ऑफ कंपनी' अपराध के दुनिया की सबसे बड़ी संघ है, जिसके प्रमुख रॉय (जैकी श्रॉफ) हत्या कर दी जाती है। इस बीच समूह के कुछ मुख्य सदस्यों के बीच सत्ता को हथियाने की जंग शुरु हो जाती है। इस जंग को जीतने के लिए उन्हें एक ब्लैक बॉक्स की खोज़ करनी है। वहीं, मुंबई में अशोक चक्रवर्ती (प्रभास) और उसकी टीम शहर में हुई 2 लाख करोड़ की चोरी की तहकीकात कर रहे हैं। अब दो लाख करोड़ की चोरी और वाजी शहर के बीच क्या संबंध है, साहो इसी की कहानी है।
 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+