रहना है तेरे दिल में, एक बॉलीवुड रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गौतम मेनन ने किया है। इस फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी है। आर. माधवन, सैफ अली खान और दीया मिर्ज़ा, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आये है।
ये फिल्म एक तमिल फिल्म 'मिन्नेल' की रीमेक फिल्म है। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो सकी लेकिन युवाओं द्वारा, इस फिल्म को बेहद पसंद किया गया।
इस फिल्म के गाने भी युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हुए।