रांची डायरीज एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन सात्विक मोहंती ने किया है। फिल्म की कहनी गुड़िया (सौंदर्या शर्मा)के इर्द गिर्द घुमती है, जो गाने में माहिर है, जो संगीत की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहती है, और इसके इस सपने को पूरा करने में उसका साथ देते हैं उसके दोस्त,हालांकि कहानी में कई उतार चड़ाव भी है। फिल्म में सौंदर्या शर्मा ,अनुपम खेर, जिमी शेरगिल, हिमांश कोहली, ताहा शाह, सतीश कौशिक, जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 13 अक्टूबर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।