रामप्रसाद की तेहरवीं साल 2021 में नए साल में रिलीज़ हुई फिल्म है, जिसका निर्देशन सीमा पहवा ने किया है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, विनय पाठक, सुप्रिया पाठक और विनीत कुमार, मुख्य भूमिका में नज़ए आयें है। सीमा पहवा ने इसी फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक फिल्म निर्देशक के रूप में डेब्यू किया है। फिल्म में सीमा के पति मनोज पहवा भी नज़र आयें है। सबसे पहले इस फिल्म का प्रीमियर 'मुंबई फिल्म फेस्टिवल' में 17 अक्टूबर 2019 को हुआ था। जिसके बाद सिनेमाघरों में इसे 1 जनवरी 2021 को रिलीज़ किया गया है। कहानी फिल्म की कहानी, परिवार के बड़े मुखिया रामप्रसाद की मृत्यु के बाद के 13 दिनों की है, जिसमे इन 13 दिनों के अंदर, रामप्रसाद का परिवार, जीवन के उतरते-चढ़ते पहलु से रूबरू होता है।