रावण वर्ष 2010 में रिलीज हुई एक एडवेंचर ड्रामा है, जिसका सह-निर्देशन और निर्माण मणि रत्नम ने किया है। फिल्म में विक्रम, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नजर आये थे, इसके अलावा फिल्म में सहायक भूमिका में गोविंदा, निखिल द्विवेदी, तेजस्विनी कोल्हापुरे और प्रियामणि दिखाई दिए। फिल्म सिनेमा घरों में 18 जून 2010 को रिलीज हुई थी।
फिल्म में अभिषेक बच्चन बीरा (रावण), ऐश्वर्या रागिनी (सीता), विक्रम देव (राम) और गोविंदा (हनुमान) की भूमिका में हैं। देव और रागिनी शादी- शुदा हैं। देव एक बहादुर पुलिस ऑफिसर हैं और रागिनी एक डांस टीचर। देव की पोस्टिंग एक सुदूर आदीवासी इलाके में कर दी जाती है जहां बीरा का राज चलता है।