फिल्म क्वीन छोटे से शहर के एक भारतीय लड़की की कहानी है जो अपने हनीमून पर अकेले जाने का निर्णय करती हैा
रानी (कंगना रानाउत) 24 साल की पंजाबी लड़की है जो कि दिल्ली में रहती हैा वह एक रूढिवादी परिवार से ताल्लुक रखती हैा उसका भाई पहरेदार के रूप में उसकी सुरक्षा के लिए हर जगह उसके साथ रहता हैा
रानी को जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगता है और वह तब पूरी तरह से परेशान हो जाती है जब उसके मंगेतर (राजकुमार राव) की एक कार ऐक्सीडेंट में मौत हो जाती है लेकिन इन परिस्थितियों में वह रोने और विलाप करने के बजाए आगे बढ़ने का निर्णय लेती हैा
वह अपने हनीमून पर अकेले जाती हैा फिल्म एक व्यक्ति के रूप में आगे बढ़ रही है रानी और उसकी हनीमून यात्रा के दौरान ही अपनी पहचान को दोबारा से खोजने पर केंद्रित हैा