राहुल बोस द्वारा डायरेक्ट फिल्म 'पूर्णा' एक बायोपिक है, जो पूर्णा मालवात के जीवन पर आधारित है। बता दें कि पूर्णा ने महज 13 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। 'पूर्णा' एक ट्राइबल लड़की की कहानी है, जो सपना देखती है कि वो माउंट एवरेस्ट पर चढ़े। फिल्म में मुख्य भूमिका में राहुल बोस, अदिति इनामदार, मीना गुप्ता, प्रिया, आनंद आदि नजर आयेंगे। फिल्म 31 मार्च 2017 को रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी पूर्णा एक 13 साल की आदिवासी लड़की की कहानी है। पूर्णा मालावत की है जो तेलांगाना की रहने वाली है और माउंट एवरेस्ट पर 25 मई 2014 को चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की है। पाकला गांव की पूर्णा (अदिति इनामदार) की अपनी कजिन बहन प्रिया (एस.मारिया) के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों साथ में अच्छी पढ़ाई और बेहतर खाने का सपना देखता है और भागकर सोशल वेलफेयर स्कूल में पढ़ना चाहते हैं। लेकिन इस प्लान के बारे में पूर्णा के चाचा को पता चल जाता है और वो प्रिया (पूर्णा की कजिन) का बाल विवाह कर देते हैं। किसी तरह पूर्णा अपने पिता को सोशल वेलफेयर स्कूल में पढ़ने देने के लिए मना लेती है। जल्दी ही वहां उसकी मुलाकात डॉ. आर एस प्रवीण कुमार (राहुल बोस) से होती है और पूर्णा को एहसास होता है कि उसकी लाइफ कुछ और है और वो अपने अंतर्मन की आवाज सुनती है।