पटेल की पंजाबी शादी एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन संजय चहल ने किया है। फिल्म में ऋषि कपूर, वीर दास, परेश रावल, मुख्य भूमिका मे हैं। फिल्म 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी इस फिल्म की कहानी पंजाबी-पटेल परिवार के इर्द गिर्द घूमती हैं। फिल्म में ऋषि कपूर पंजाबी और परेश रावल गुजरती पटेल की भूमिका में हैं, दोनों के बच्चे एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। इस फिल्म में पायल घोष परेश रावल की बेटी की भूमिका में हैं, जोकि हिंदी सिनेमा में इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। वीर दास ऋषि कपूर के बेटे की भूमिका में हैं, जो परेश रावल यानी पटेल की बेटी पायल से शादी करना चाहता है।