पेज 3 वर्ष 2005 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन मधुर भंडारकर और निर्माण बॉबी पुष्करण और कविता पुष्करण ने किया है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अतुल कुलकर्णी, संध्या मृदुल, तारा शर्मा, अंजू महेंद्रू, और बोमन ईरानी नजर आये। इस फिल्म को 3 राष्ट्रीय अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।