X
होम टॉप-लिस्ट

बड़े मियां छोटे मियां सहित अक्षय कुमार की 10 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर बॉक्स-ऑफिस पर किया था धमाका

Author Sandhya Yadav | Published: Saturday, April 13, 2024, 12:12 PM [IST]

बॉलीवुड के खिलाड़ी, अक्षय कुमार की सबसे अधिक प्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने हाल ही में सिनेमाघरों में अपना दाँव मारा है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। बता दें इस फिल्म ने पहले दिन ही 16.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह नजरिया उनकी कई पहले की फिल्मों को भी मिला है, जिन्होनें ओपनिंग डे पर धमाल मचाया था। तो चलिए, जानते हैं इस सूची में कौन कौन सी फिल्में शामिल हैं।


cover image

Table of content

हाऊसफुल 3

अक्षय कुमार की फिल्म "हाउसफुल 3" ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। यह फिल्म 3 जून 2016 को रिलीज हुई थी और इसने पहले ही दिन 15.21 करोड़ रुपये की कमाई करके धमाकेदार शुरुआत की थी।

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म  "बड़े मियां छोटे मियां" ने अपने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही, यह फिल्म ने विश्वव्यापी रूप से 36.33 करोड़ रुपये का व्यापार किया है।

हाउसफुल 4

अक्षय कुमार की फिल्म "हाउसफुल 4" ने रिलीज के पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस मूवी ने लोगों को काफी पसंद आई और उन्होंने अक्षय की एक्टिंग को बहुत सराहा था। और अब जल्द ही इस फिल्म की पांचवी किश्त भी "हाउसफुल 5" भी रिलीज होगी।  

गुड न्यूज

"गुड न्यूज" 2019 में रिलीज़ हुई एक हिंदी कॉमेडी फिल्म है। बता दें अक्षय कुमार और करीना कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 17.56 करोड़ रुपये की कमाई की है। लोगों ने इस मूवी को खूबसूरती से स्वीकार किया और अक्षय की अदाकारी की तारीफ की थी। 

2.0

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म "2.0" ने अपने रिलीज के पहले ही दिन  पर 20.25 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। बता दें इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना धमाकेदार प्रदर्शन किया कि लोग हैरान रह गए थे।

सिंह इज ब्लिंग

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही धमाल कर दिया था । जी हाँ इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 20.67 करोड़ रुपये का शानदार कलेकरशन किया था।

केसरी

अक्षय कुमार की फिल्म "केसरी" ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया और हिट साबित हुई। पहले दिन को यह फिल्म 21.06 करोड़ रुपये की कमाई करके अपनी मजबूती साबित की थी। फिल्म को हर ऐज ग्रुप वालों ने अपना प्यार दिया था। 

गोल्ड

अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टारर फिल्म "गोल्ड" ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.25 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। यह फिल्म ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था और उन्हें अपनी कहानी के माध्यम से प्रेरित किया। यह फिल्म 1990 के दशक में भारत में सेट की गई है। सचिन सिंह (अक्षय कुमार) एक युवा हॉकी खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखते हैं।

सूर्यवंशी

अक्षय कुमार की फिल्म "सूर्यवंशी" ने ओपनिंग डे पर 26.29 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में दर्शकों को एक्टर का खिलाडी कुमार वाला एक्शन अवतार देखने को मिला। बता दें यह फिल्म रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की चौथी किस्त है, और यह मुंबई में आतंकवादी हमले को रोकने के लिए एक एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड के पुलिस अधिकारी वीर सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) की कहानी है।

मिशन मंगल

यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मंगल मिशन मंगलयान के सफल प्रक्षेपण और मंगल ग्रह की परिक्रमा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यान बनने की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म "मिशन मंगल" ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 29.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+