एन एच 10 एक रहस्यमय फिल्म है जिसका निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है और फिल्म में अनुष्का शर्मा और नील भूपालम मुख्य भूमिका में हैंा इसमें एक युवा दंपती है जो कि एक यात्रा पर जाते हैं पर यात्रा के दौरान गड़बड़ तब हो जाती है जब उनकी मुठभेड़ कुछ हिंसक अपराधियों से हो जाती हैा
मीरा (अनुष्का शर्मा) और अर्जुन (नील भूपालम) व्यवसायी हैं और गुड़गांव में रहते हैंा एक रात, मीरा देर से एक पार्टी से बाहर आती है कि तभी कुछ अज्ञात आदमी उस पर हमला कर देते हैंा
वह वहां से सुरक्षित निकल जाने के लिए अपने दांतों का प्रयोग करती है, इससे उसे चोट भी लगती हैा अर्जुन उस रात वहां ना होने के लिए अपने आप को दोषी मानता है लेकिन इसके बाद वह उसे शानदार छुट्टी पर ले जाने का निर्णय लेता हैा
हाईवे पर एक ढ़ाबे पर वे खाना खाने के लिए रूकते हैं, तभी वे देखते हैं कि कुछ लफंगे एक लड़की को उठा रहे हैंा अर्जुन आगे कदम बढ़ाता है लेकिन आने वाले खतरे से वह बेखबर हैा