मूत्र विसर्जन वर्जित है आगामी बॉलीवुड सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुनील सुब्रमणि द्वारा किया गया है। यह फिल्म में 'मूत्र विसर्जन वर्जित है' के घोषणा पोस्टर का अनावरण फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बना चुका है। यह दमदार फिल्म सार्वजनिक स्वच्छता के महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने के लिए तैयार है, जिसमें कैनात अरोड़ा, सत्यजीत दुबे, जन्नत जुबैर रहमानी, हितेन तेजवानी, विनय आनंद और ब्रिजेंद्र काला जैसी सितारों की भव्य स्टारकास्ट शामिल है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन सुनील सुब्रमणि ने किया है, जबकि निर्माता नीरज भदानी और नरेंद्र साहू हैं।