मुकद्दर का सिकन्दर , साल 1978 में रिलीज़ एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण, दोनों ही प्रकाश मेहरा ने किया था। इस फिल्म में, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, राखी, रेखा और अमज़द खान, नज़र आये थे। ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक अनाथ लड़के की भूमिका निभाई थी।