मुम्बईकर एक आगामी बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन संतोष सिवान द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में विक्रांत मेसी, विजय सेतुपति, रणवीर शोरे, तान्या मानिकतला, संजय मिश्रा और सचिन खेडेकर मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे। बता दें, यह फिल्म साल 2017 में आयी तमिल फिल्म मानगरम की कहानी पर आधारित फिल्म है। एक्टर विजय सेतुपति इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। कहानी इस फिल्म की कहानी मुंबई शहर की है, किडनैपर गलती से एक गलत किडनैपिंग को अंजाम दे देते हैं, और यह अपहरणकर्ता जिसके बच्चे को उठाते हैं, वह मुंबई के डॉन का होता है, यह एक किडनेपिंग बहुत सारी कन्फ्यूज़न क्रिएट करती है, क्या यह एक गलती, वापस सही हो पायेगी या यह एक गलती सबको भारी पड़ेगी, यही इस फिल्म की कहानी का प्लाट है। बता दें इस फिल्म की शैली हाइपरलिंक साहिली है, जो एक समय में चल रही अलग अलग कई कहानियों को आखिर में आपस में जोड़ती है। पहली कहानी शुरू होती है यूपी बोर्ड से पढ़ाई पढ़, मुंबई में नौकरी तलाशने आये एक युवा लड़के से, जो नौकरी लगने के बाद पार्टी करा रहा होता है, और उसके बगल में बैठा एक शख्स जो जिसने अपनी गर्लफ्रेंड पर लाइन मारने वालों गुंडों को कुटाई कर रखी है, वही गुंडे कुछ देर में उस शख्स की पिटाई करने आते हैं, जिसका शिकार बनता है यूपी बोर्ड का यह लड़का। कहानी का मुख्य किरदार जो अपने आप को गैंगस्टर इन मेकिंग बताता है और गुंडों के गिरोह में शामिल होने के लिया अपना बायो-डाटा लेकर आया है, वह दूसरे गिरोह से रिजाइन करके आता है। तीसरी कहानी बच्चे का अपहरण और चौथी कहानी मुंबई का डॉन। 4 मूल कहानी फिल्म के आखिर में जा जुड़ती है। रिलीज यह फिल्म 2 जून 2023 को ऑनलाइन प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर फ्री स्ट्रीम हुई है।
संतोष सिवन ने तमिल फिल्म ‘मानगरम’ का हिंदी संस्करण बनाया है, ‘मुंबईकर’। हाइपरलिंक सिनेमा शैली में बनी फिल्म ‘मुंबईकर’ इस हफ्ते रिलीज हुई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में सबसे अच्छी कही जा सकती है।