मुंबईकर पोस्टर: करण जौहर और एसएस राजामौली ने दिया 2021 का तोहफा - विजय सेतुपति का बॉलीवुड डेब्यू
संतोष सिवान की अगली बॉलीवुड फिल्म का नाम है मुंबईकर। फिल्म का पोस्टर, नए साल पर रिलीज़ किया गया है। फिल्म का पोस्टर, करण जौहर और एस एस राजामौली ने पेश किया। करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा - ये फिल्म सिनेमा का बेहतरीन अनुभव होगी।
फिल्म की स्टारकास्ट भी शानदार है। पोस्टर पर एक बेहद शानदार फॉन्ट में मुंबईकर लिखा है जिसमें विक्रांत मसीह, संजय मिश्रा, विजय सेतुपति, तान्या माणिकतला, रणवीर शौरी, सचिन खेड़ेकर के चेहरे दिखाई दे रहे हैं।

संतोष सिवान, भारतीय सिनेमा के बेस्ट Cinematographers में से एक हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों की शुरूआत हेलो नाम की फिल्म से की थी जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद उन्होंने शाहरूख खान - करीना कपूर स्टारर असोका और बाल फिल्म तहान भी डायरेक्ट की।
तहान को कई इंटरनेशनल अवार्ड मिले हैं। यही कारण है कि अब मुंबईकर का पोस्टर देखने के बाद फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं। ये फिल्म तमिल फिल्म मानाग्राम का हिंदी रीमेक मानी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











