माइनस 31: द नागपुर फाइल्स एक बॉलीवुड मर्डर फिल्म है, जिसका निर्माता और निर्देशन प्रतिक मोइत्रो द्वारा किया गया है। इस फिल्म में रुचा इनामदार, रघुबीर यादव और राजेश शर्मा लीड रोल में दिखाई दिए हैं। इस फिल्म की कहानी, कोविड में लगे लोखड़ौन के दौरान एक मर्डर मिस्ट्री को दिखाती है। कहानी फिल्म 'माइनस 31-द नागपुर फाइल्स' की कहानी की शुरुआत एक मर्डर मिस्ट्री से होती है। शहर के एक नामी बिजनेसमैन की हत्या हो जाती है और जहां पर कोरोना से मर रहे लोगों को जल प्रवाह किया जाता है, वहीं पर उसकी लाश को फेंक कर एक शख्स चला जाता है। और इस बीच उस शख्स की पहचान इसलिए नहीं हो पाती क्योंकि वह मास्क पहने हुए था। रिलीज यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।