मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म ।जिसका निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म में कल्कि कोच्लिन मुख्य भूमिका में नजर आयीं, फिल्म में कल्कि एक ऐसी लडकी की भूमिका में हैं, जोकि सेरिब्रल पाल्सी(cerebral palsy) से पीड़ित है का किरदार निभाया है। यह फ़िल्म उस लड़की के संघर्ष के विषय में बताती है। ये फ़िल्म सिनेमाघरों 17 अप्रैल 2015 को रिलीज़ हुई।