X
होम टॉप-लिस्ट

जवान के डायरेक्टर Atlee Kumar के बारें में खास बातें

Author Priya Tomar | Published: Thursday, September 7, 2023, 04:34 PM [IST]

Jawan director Atlee Kumar: हमेशा से हम अपने बड़ो से अपने आस-पास के लोगों से और कहीं ना कहीं सोशल मीडिया से ये सुनते और देखते आए हैं कि सफलता हमेशा हर इंसान को एक नई पहचान देती हैं। सफलता की वजह से इंसान को वो पहचान मिल जाती हैं जिसको किसी भी तरह से छुपाना नहीं जा सकता है। सफलता मिलने के बाद आपकी हर कोई बातें करता है, हर कोई आपके बारें में जानना चाहता है और हर किसी को आपकी तरफ एक अलग ही इज्जत और प्रेम की भावना आ जाती है। तो आज हम आपको एक ऐसे ही खास व्यक्ति के बारें में बताने जा रहा है जो कि पहले भी अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके थे परंतु अब जवान की वजह से लगातार लाइमलाइट में हैं, हम बात कर रहे हैं जवान के डायरेक्टर एटली कुमार के बारें में।


cover image
एटली कुमार की नेटवर्थ

सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली का रियल नाम अरुण कुमार है। उन्होंने फिल्म राजा रानी से साल 2013 में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था,  ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिसपर अच्छी साबित हुई थी। अब एटली की लेटेस्ट डायरेक्शनल फिल्म जवान के भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने की उम्मीदे हैं। वहीं एटली की नेटवर्थ की बात करें तो सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ के डायरेक्टर की नेटवर्थ लगभग 42 करोड़ रुपये हैं। इस तरह से देखा जाए तो एटली कुमार की नेटवर्थ काफी शानदार है।

एटली कुमार की फीस

हर किसी की जुबान पर इस वक्त एटली कुमार का ही नाम है। रिपोर्ट की मानें तो एटली अपनी डायरेक्शन फिल्म से मोटी फीस वसूलते हैं। वे हर फिल्म के लिए तकरीबन 52 करोड़ रुपये फीस के तौर पर चार्ज करते हैं। हालांकि खबरों की मानें तो डायरेक्टर ने जवान के लिए अपनी फीस घटाई थी और उन्होंने इसके डायरेक्शन के लिए 30 करोड़ रुपये वसूले थे। जाहिर है कि ये फिल्म एटली कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट मे से एक थी।

एटली कुमार का करियर

जवान डायरेक्टर एटली कुमार का करियर ज्यादा लम्बा नहीं है। उन्होंने 10 साल में 5 फिल्मों का ही निर्देशन किया है, मगर सभी हिट रहीं। एटली कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं। खासकर एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। एटली साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय संग काम कर चुके हैं। जवान एटली का बॉलवुड डेब्यू है, और डेब्यू कमाल का है। देश ही नहीं दुनिया में सभी एटली कुमार को जानने लगे हैं।

एटली कुमार वरुण संग करेंगे फिल्म

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बीते दिन पोस्ट कर एलान किया था कि उन्होंने साउथ के सफल डायरेक्टर एटली संग हाथ मिलाया है। वरुण और एटली के सहयोग वाली इस फिल्म को फिलहाल #VD18 नाम दिया गया है। वरुण धवन अगले हफ्ते मुंबई में शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्ममेकर एटली कुमार फिल्मांकन प्रक्रिया के दौरान सेट पर मौजूद रहेंगे। मुराद खेतानी और प्रिया एटली इस परियोजना के लिए संयुक्त निर्माता के रूप में काम करेंगे। 

एटली कुमार की फैमली

एटली कुमार की बेहद प्यारी फैमली है। मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनकी पत्नी प्रिया ने बेटे को जन्म दिया। इस तरह से वह और उनकी पत्नी प्रिया पहले बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। एटली कुमार की इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहे हैं। एटली कुमार और प्रिया शादी के 8 साल बाद माता-पिता बने हैं। गौरतलब है कि एटली कुमार और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी। इस कपल ने नवंबर, 2022 में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाई थी।

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+