महावतार एक आगामी पौराणिक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अमर कौशिक द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी कहानी लिखी है निरन भट्ट ने लिखी है। फिल्म में एक्टर विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। विक्की इस फिल्म में भगवान परशुराम का किरदार निभाएंगे, जो एक महान और शक्तिशाली दिव्य पात्र हैं। कहानी महावतार की कहानी परशुराम के जीवन और उनके अद्वितीय साहसिक कार्यों को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। विकी कौशल के लिए यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प किरदार है। रिलीज यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।