मां एक आगामी पौराणिक-डरावनी फिल्म है जिसका निर्देशन विशाल फुरिया द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में काजोल अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरीन शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
शैतान फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद, जियो स्टूडियोज़ और देवगन फिल्म्स ने 'मां' के लिए हाथ मिलाया है। 'मां' एक पौराणिक-डरावनी कहानी है, जो दर्शकों को रोमांच और डर का एक नया अनुभव देगी।
रिलीज डेट
अजय देवगन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून 2025 को हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।