X
होम टॉप-लिस्ट

होली 2023: बॉलीवुड के नये होली सांग

Author Sandhya Yadav | Updated: Tuesday, March 7, 2023, 06:11 PM [IST]

होली, बी- टाउन और बॉलीवुड में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा है। पुराने समय से अभी तक बॉलीवुड हमारे लिए, होली पर नये-नये गीत ले कर आता है, और हमारी होली को और भी ज्यादा रंगीन कर देता है। इसी को मद्दे नज़र रखते हुए 'फिल्मीबीट' आपके होली मूड के लिए, टॉप 5 नये होली गीत लेकर आया है। ये गाने आपकी होली को रंगीन बनाने के साथ-साथ आपको नाचने में भी मजबूर कर देंगे...


cover image
Video Thumbnail

- मेरे अँगने में 2.0

मेरे अँगने में 2.0 हालिया रिलीज़ गाना है, जिसे "बिग-बॉस 13' के रनर अप रह चुके आसिम रियाज़ और जैकलीन फर्नाडीज के ऊपर फिल्माया गया है। नेहा कक्कड़ द्वारा गाया गया ये गाना यूट्यूब पर रिलीज़ होते ही, बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया है। 'मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है' गीत को सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने गाया था। होली के अवसर पर रिलीज़ हुआ ये सांग रंगीन होली में 'ठंडई' का काम कर रहा है। 

Video Thumbnail

होली में रँगीले - होली में रँगीले

रेमो डी'सूज़ा के निर्देशन में बना ये सांग यूट्यूब पर 2 मार्च 2020 को रिलीज़ हुआ। होली के रंगीन गुलाल में रँगे हुए वरुण शर्मा, सनी सिंह और मौनी रॉय इस गाने में ठुमका लगाते हुये नज़र आएंगे। इस मस्ती भरे होली सांग को मीका सिंह, अभिनव शेखर और पल्लवी ने गाया है। 

Video Thumbnail

वार - जय जय शिवशंकर

साल 2019 में आयी वॉर फिल्म का गाना 'जय जय शिवशंकर' जैसे हे रिलीज़ हुआ, वैसे ही इस गाने ने आग लगा दी।  ह्रितिक और टाइगर ने, इस गाने पर बेहद उम्दा डांस किया है। अबकी बार की इस होली में जय जय शिवशंकर दर्शको द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है, इस गाने के बजते ही पैरों का थिरकना अपने आप ही चालू हो जाता है। 

Video Thumbnail

गोरी तू लट्ठ मार - गोरी तू लट्ठ मार

साल 2017 में आयी फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा में भी एक सुपर हिट होली पर फिल्माया गया गीत 'गोरी तू लट्ठ मार' है, जिसे होली के मौके पर काफी लोग पसंद कर रहे है। इसमें अक्षय और भूमि एक दूसरे से लट्ठ मार होली खेलते हुए दिखेंगे। इस गाने को सोनू निगम और पलक मुछाल द्वारा गाया गया है। 

Video Thumbnail

जीनीयस - होली बिरज मा

साल 2018 में आयी फिल्म जीनियस भले ही थिएटर में ज्यादा नहीं चल सकीय लेकिन इस फिल्म का 'होली बिरज मा' गीत दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ गया है। इस गाने को होली में लोंगो द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।  रंग और भांग से सजी होली में ये गाना अपना एक अलग होली का अंदाज़ दिखाता है। इस गाने को जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया है।  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+