X
लस्ट स्टोरीज 2
Drama | 29 Jun 2023 |
Hindi

लस्ट स्टोरीज 2 कहानी

लस्ट स्टोरीज़ 2 एक 2023 भारतीय हिंदी-भाषा की एंथोलॉजी फिल्म है, यह फिल्म साल 2018 में आयी फिल्म लस्ट स्टोरीज़ की दूसरी किस्त है, जिसमें आर. बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, अमित रविंद्रनाथ शर्मा और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित चार शार्ट फिल्मों का प्लॉट शामिल है। रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ द्वारा सह-निर्मित, इस फिल्म में अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, तमन्नाह भाटिया, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तिलोत्तमा शोम, विजय वर्मा और अन्य कलाकारों सहित कलाकारों की टुकड़ी शामिल है। 

कहानी 
फिल्म इच्छा और रिश्तों की पेचीदगियों को उजागर करती है, यह फिल्म एक महिला दृष्टिकोण से एक अनूठा दृष्टिकोण पेश करती है। यह फिल्म कहानी के माध्यम से, दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले जाया जाता है जो आधुनिक समय के रिश्तों की जटिलताओं को नेविगेट करती है। 

पहली फिल्म के निर्देशक आर बाल्की और इस फिल्म के कलाकार मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी और नीना गुप्ता हैं। 
कहानी- एक युवा जुड़ा है जो जल्द ही शादी करने वाला है और इनकी शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। लेकिन लड़की की दादी का कहना है कि पहले ये देखो दोनों की सेक्स लाइफ अच्छी होगी या नहीं। वो कहती हैं- "कार खरीदने से पहले आप एक टेस्ट ड्राइव लेते हैं। फिर शादी से पहले टेस्ट ड्राइव क्यों नहीं?" दादी का तर्क है कि जिस जोड़े का यौन संबंध बेहतरीन चलता है, वे लंबे समय तक संतुष्टिपूर्ण जीवन जीते हैं। यह फिल्म की कहानी उन परिवारों पर तंज कसती है, जो मॉडर्न होने की बात तो करती है, लेकिन 'सेक्स' शब्द सुनते ही मुंह छिपाने लगती है। 

दूसरी फिल्म के निर्देशक कोंकणा सेन शर्मा हैं और इस कहानी के कलाकार- तिलोत्तमा और अमृता सुभाष कोंकण हैं। 
कहानी- फिल्म की कहानी मुंबई के दो चेहरों के साथ शुरु होती है, एक ओर ऊंची-ऊंची इमारतें, दूसरी ओर उससे घिरी झुग्गियां। इन दो अलग दुनिया से आती हैं- इशिता (तिलोत्तमा शोम) और उसकी नौकरानी, ​​सीमा (अमृता सुभाष)। इशिता डिजाइनल है और अपने फ्लैट में अकेली रहती है। एक दोपहर, इशिता जब घर घुसती है तो अपनी नौकरानी सीमा को उसके बिस्तर पर सेक्स करती हुई पाती है। पता चला कि वह आदमी सीमा का ही पति है, जो कभी कभी चुपचाप यहां घुस आता है। इशिता दोनों को सेक्स करते देख बिल्कुल हक्की बक्की रह जाती है, लेकिन वो उन दोनों को अपने आने का अहसास नहीं होने देती है। इशिता हर दिन चुपके से दोनों को सेक्स करते देखती है। और कुछ ही दिनों में तीनों के बीच देखने और न देखने का एक अजीब खेल शुरू हो जाता है। बता दें इस फिल्म में अमीर लेकिन अकेली महिला की मनोदशा को कोंकणा ने बखूबी दिखाया है। 

तीसरी फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष हैं और इस फिल्म के कलाकार विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया हैं।
कहानी- विजय (विजय वर्मा) एक सड़क पर गाड़ी चला रहा है। बीच में कहीं उसकी कार खराब हो जाती है और उसे आस पास कहीं मदद तलाशना पड़ता है। इसी मौके पर उसका सामना अपनी एक्स पत्नी शांति (तमन्ना भाटिया) से होता है, जो 10 साल अचानक गायब हो चुकी होती है। इस फिल्म की कहानी में एक थ्रिलर है, लेकिन इसका जादू कितना चला यह आप फिल्म देख कर खुद पता लगा सकते हैं। 

चौथी फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा हैं और इस फिल्म के कलाकार- काजोल, कुमुद मिश्रा और अनुष्का कौशिक है। 
कहानी- चंदा (काजोल) कोठे से निकलकर एक राजघराने के वंशज की पुरानी हवेली में रह रही है और इसका अहसास हर रात उसका पति (कुमुद मिश्रा) उसे कराता है। वह घरेलू हिंसा का शिकार है। लेकिन अपने बेटे को इस घुटन भरी जिंदगी से बाहर निकालने के लिए वो सारे अपमान और दर्द सहती है। बता दें इस फिल्म का अंत हार्ड हिटिंग है..

रिलीज
यह 29 जून 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+