X
हिंदी » फिल्में » लक » कहानी
लक
Action | Thriller | 24 Jul 2009 | U/A |
Hindi

लक कहानी

लक वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सोहम शाह ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय दत्त, मिथुन चक्रबर्ती, इमरान खान, श्रुति हासन, रवि किशन आदि नजर आये।

कहानी 
माफिया करीम मुसा (संजय दत्‍त) खतरनाक स्‍टंट की प्रतियोगिता करवाता है। इस प्रतियोगिता में जिसका भाग्‍य साथ है वही बच पाता है और एक बड़ी रकम का हकदार बनता है। इस प्रतियोगिता में हर साल 20 प्रतियोगी भाग लेते है। इस प्रतियोगिता पर सट्टा भी लगता है। मुसा का वफादार साथी तमंग (डैनी डेंजोगप्‍पा) उन 20 प्रतियोगियों का चुनाव करता है जो हर विपरीत परिस्थितियों  में अपने लक की वजह से बचते है। इस वर्ष के प्रतियोगियों में राम (इमरान खान) आएशा (श्रुति हसन) कर्नल सिंह (मिथुन चक्रवर्ती) शार्टकट (चित्राशी रावत) और राघव (रवि किशन) है। मौत के खेल में भाग लेने के इन सबके अपने कारण है। राम अपने पिता की फ्राडगिरी से कर्जे में गए अपने परिवार को निकालना चाहता है। आएशा का अपना व्‍यक्तिगत कारण है। कर्नल अपनी बीमार पत्‍नी के इलाज के लिए पैसा इकट्ठा करना चाहते है। राघव एक कातिल है जो खुद के लिए पैसा इकट्ठा करना चाहता है। शार्टकट पाकिस्‍तान की ऊंट रेसर है वह लेक्‍सस खरीदना चाहती है। सभी खतरनाक स्‍टंट के खेल में भाग लेते है और कौन इस खेल में अपने भाग्‍य के सहारे जीत पाता है यही फिल्‍म की कहानी है।

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+