लवरात्री एक आगामी बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं, फिल्म में उनके अपोजिट मॉडल वरीना हुसैन नजर आयेगीं। फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी
सुश्रुत aka सुसु (आयुष शर्मा) एक बिना काम का गुजराती लड़का है, जो पढ़ाई-लिखाई नहीं बल्कि अपनी गरबा अकैडमी खोलने के सपने देकता है। सु वात छे! वहीं दूसरी तरफ मिशेल aka मनीषा (वरीना हुसैन) एक लंदन बेस्ट एनआरआई लड़की है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ स्मार्ट भी है। या यूं कहें एक-दूसरे से एकदम अलग। सुसु को डांडिया नाइट्स पर पहली नजर का प्यार हो जाता है।
इसी बीच सुसु के अंकल रसिक (राम कपूर) उसके पास एक बॉलीवुड का फॉर्मूला लेकर आते हैं जिससे वो नवरात्रि नौ दिनों पर लड़की का दिल जीतने का दावा करते हैं। थोड़े ढ़ोलिडा और खाने-वाने के बाद जैसे ही आपको लगेगा कि अब इन लवबर्ड्स का हैप्पीलि एवर आफर वाला फेज आने वाला है वैसे ही मिशेल के पिता (रोनित रॉय) दोनों के बीच गलतफहमिया पैदा कर देंगे। मिशेल लंदन वापस चली जाएगी और सुसु का दिल टूट जाएगा। क्या गरबा ब्वॉय उसे फिर से मना पाएगा.. फिल्म की बाकी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।