लव सोनिया एक 2018 का आगामी बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन तबरेज नूरानी और निर्माण डेविड वोमार्क ने किया है। फिल्म में मृणाल थालुर और रिया सिसोदिया , फ्रीडा पिंटो, डेमी मूर ,मनोज वाजपयी, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर,आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साईं तम्हानकर मुख्य भूमिका मे हैं। 21 जून 2018 को लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में लव सोनिया का विश्व प्रीमियर हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग जयपुर, मुंबई, हांगकांग और लॉस एंजिलिस में की गई है और यह फिल्म इस सितंबर में भारत में रिलीज होगी।
फिल्म का प्लाट
लव सोनिया की शुरूआत होती है ट्रैफिक को एक शॉट से जहां एक लड़का किसी खजाने की तरह अपने पास कांच के जार में बंद एक तितली लेकर दोस्तों को दिखाता है। वो उसे दोस्तों को छूने देता है जैसे तितली जार से बाहर निकलने की कोशिश करती है। ये सीन इस पूरी फिल्म का सार मालूम होता है। प्लॉट की बात करें तो सोनिया (मृणाल ठाकुर) प्रीती (रिया सिसोदिया) की प्यारी बहन है। उनकी जिंदगी में झंकझोर देने वाला वक्त तब आता है जब उनके पिता (आदिल हुसैन) जो कि एक दरिद्र किसान हैं वो अपनी बेटी प्रीती को साहूकार दादा ठाकुर (अनुपम खेर) को बेच देते हैं। जो उसे तुरंत मुंमबई भेज देता है। जब सोनिया को अपनी बहन का कोई पता नहीं चल पाता है जो वो घर छोड़कर चल पड़ती है अपनी बहन को वापस लाने। हालांकि वो खुद जिस्म फरोशी के दलदल में बुरी तरह फंस जाती है।
सोनिया जल्द ही एक ऐसे वैश्यालय में पहुंचती है जहां उसकी मुलाकात माधुरी (ऋचा चढ्ढ़ा) और रश्मी (फ्रीडा पिंटो) से होती है। इस वेश्यालय को एक धूर्त आदमी फैसल (मनोज वाजपेई) चलाता है। माधुरी और रश्मी उसे बताती हैं कि ये दुनिया जैसी दिखती है वैसी नहीं है। फिल्म का बाकी प्लॉट सिर्फ इसी के इर्द-गिर्द घूमता है कि इतने भयावह समय में भी कैसे सोनिया को उम्मीद की एक किरण नजर आती रहती है।