किस्मत कनेक्शन वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म है, जिसका निर्देशन अजीज मिर्जा ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर और विद्या बालन नजर आये थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही। किस्मत कनेक्शन वर्ष 2006 में आई अमेरिकन फिल्म जस्ट माय लक का रीमेक है।