खुदा हाफिज एक बॉलीवुड एक्शन रोमांटिक थ्रिलर है जिसका निर्देशन फरुख कबीर ने किया है। तथा फिल्म में विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय मुख्य भूमिका में दिखाई दिये है। इस फिल्म का ज्यादातर भाग केरल में सूट किया गया है। देश भर में फैली महामारी के चलते, फिल्म के मेकर्स ने, इसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है, अब ये फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ किया है। देखें फिल्म की सभी पोस्टर और तस्वीरें कहानी फिल्म की कहानी बिल्कुल सपाट है। एक सीधा सादा सा जोड़ा है, नौकरी का प्रलोभन है, लड़कियों की खरीद फरोख्त का इंटरनेशनल बाज़ार है और इन सबके बीच फंस चुका एक जोड़ा। लेकिन एक आम आदमी कैसे सुपरमैन बनकर अकेला अपने सिक्स पैक एब्स का इस्तेमाल कर अपनी बीवी बचाता है, यही फिल्म की कहानी है।