केसरी वीर एक आने वाली ऐतिहासिक फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इस फिल्म में सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कानू चौहान फिल्म के निर्माता हैं।
कहानी
यह फिल्म हमीरजी गोहिल की वीरता की कहानी बताती है, जो तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़े थे, ताकि सोमनाथ मंदिर और हिंदू धर्म की रक्षा की जा सके। उनकी वीरता और साहस को इस फिल्म में खूबसूरती से चित्रित किया गया है।
भारत के इतिहास में आक्रमणकारियों ने कई बार हमला करके हमारी आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश की। सोमनाथ मंदिर भी ऐसे हमलों का शिकार हुआ है। इस मंदिर पर कई बार आक्रमण हुए, लेकिन हर बार वीर योद्धाओं ने डटकर उनका सामना किया और मंदिर की रक्षा की।
इन योद्धाओं की वीरता और संघर्ष की कहानी बहुत महत्वपूर्ण है। फिल्म 'केसरी वीर' में यही कहानी दिखाई गई है। फिल्म में उन वीर पुरुषों के साहस और समर्पण को दर्शाया गया है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना युद्ध किया। यह फिल्म हमें उन नायकों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाती है जिन्होंने भारतीय संस्कृति और आस्था की रक्षा की।
रिलीज डेट
केसरी वीर 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और दर्शकों को एक ऐतिहासिक यात्रा पर ले जाएगी।